Friday, February 27, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी...

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान… देखिए वीडियो

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सीपत-गुड़ी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने सामने से जा रहे दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि, समय रहते ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद दोनों ट्रेलरों में आग लगते देखा जा सकता है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि घटना पेट्रोल पंप के पास होने के बावजूद समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने अपील की है कि वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights