बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर जश्न मनाने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की है। यह घटना 7 अगस्त 2025 की रात लगभग 9:30 बजे उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हुई, जहाँ कुछ युवकों ने सड़क के बीच बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर उसके ऊपर केक रखकर जन्मदिन मनाया और उसका वीडियो बनाया।
इस दौरान मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलते ही थाना सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में अपराध क्रमांक 546/2025 दर्ज किया और आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची
- रवि चतुर्वेदी (20), सतनाम नगर, अमेरी
- ऋतिक सोनी (22), आनंद नगर, उसलापुर
- गोविंद रजक (19), उसलापुर
- निखिल पटेल (19), साई नगर, उसलापुर
- प्रशांत भारती (19), साई नगर, उसलापुर
- ओंकार लहरे (20), बगीचापारा, अमेरी
- विक्रांत लहरे (19), डीहपारा, अमेरी
- समीर नवरंग (25), आनंद नगर, उसलापुर
- असकरण दास कुर्रे (20), बगीचापारा, अमेरी
- विशाल लहरे (20), बगीचापारा, अमेरी
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को ज़ब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, उनके खिलाफ पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की चेतावनी
बिलासपुर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर आमजन को परेशान करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


