रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ प्राचार्यों एवं सहायक प्राध्यापकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।



