Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशअटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शोक में हिंदुस्तान, आज इन राज्यों...

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शोक में हिंदुस्तान, आज इन राज्यों के स्कूल-कॉलेज बंद, देखिए पूरी लिस्ट

(ताज़ाख़बर36गढ़) देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। आज देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है तो वहीं सरकारी संस्थानों में केवल आधे दिन काम होगा।

जिन राज्यों में आज स्कूलों-कॉलेजों में अवकाश घोषित किए गए हैं वो निम्नलिखित है..

  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • कर्नाटक
  • तमिलनाडु
  • उड़ीसा
  • तेलंगाना
  • असम
  • गोवा
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • झारखंड में 7 दिन के राजकीय शोक के साथ एक दिन की आज छुट्टी।
  • पंजाब में आज छुट्टी और तीन दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
  • बिहार में आज छुट्टी और सात दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
  • यूपी में आज सभी सरकारी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।
  • मध्य प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक और आज छुट्टी का ऐलान।
  • हिमाचल प्रदेश में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुका रहेगा

आपको बता दें कि 16 से 22 अगस्त तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है, इस दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुका रहेगा। अटल बिहारी का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ 4 बजे किया जाएगा। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights