Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशकेंद्रीय मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

केंद्रीय मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

(ताज़ाख़बर36गढ़) मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के पर्सनल असिस्टेंट ने सोमवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 साल के कुंदन कुमार के तौर पर हुई। कुंदन कुमार दक्षिणी दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था। कुंदन ने सोमवार रात घर में 2:30 बजे के आसपास फांसी लगाकर जान दे दी।

कुंदन को सबसे पहले पत्नी ने पंखे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद उसने इसकी खबर उसके माता-पिता को दी। बताया जा रहा है कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, कुंदन सिंह की हाल ही में शादी हुई थी उनका सात महीने के एक बच्चा भी है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इससे यह माना जा रहा है कि कुंदन ने पारिवारिक कारणों से फांसी लगाई। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights