Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरनाराज़ कांग्रेसीयो ने किया थाने का घेराव, अटल विकासयात्रा में लगे पोस्टरों...

नाराज़ कांग्रेसीयो ने किया थाने का घेराव, अटल विकासयात्रा में लगे पोस्टरों में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के अपमान का है मामला

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) अटल विकासयात्रा के दौरान शहर में लगे मुख्यमंत्री रमन सिंह के पोस्टर में राष्ट्रीय चिन्ह को पैरों के नीचे लगाए जाने के विरोध में राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने सिविल लाइन पहुंचे। जहा उन्होंने शासन-प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा अटल विकासयात्रा के द्वितीय चरण में आज मुख्यमंत्री का नगर आगमन होने के पूर्व शहर में जगह-जगह पोस्टर लगये गए थे जिसमें मुख्यमंत्री की फ़ोटो के पैरों के नीचे राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ मुद्रित होने से नाराज कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा शासन ने राष्ट्रीय चिन्ह के साथ साथ राष्ट्र का अपमान किया है जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विवादित पोस्टर के साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर लिखाने सिविल लाइन थाना पहुंचे थे जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री एवं नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करने लगे।

थाना सिविल लाईन में प्रभारी द्वारा कांग्रेसियो को आश्वासन देने का अथक प्रयास किया गया लेकिन कांग्रेसी थाना स्टाफ एवं प्रभारी के ऊपर जमकर बरसने लगे। कांग्रेसियो द्वारा अपने साथ माईक लेकर पहुंचे थे जिसे अनुचित ठहराते हुए थाना प्रभारी ने माईक बन्द करने का निर्देश भी दिया इसके बावजूद भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। जिला कांग्रेस ने नगर निगम द्वारा लगाए गए मुख्यमंत्री के पोस्टरों के खिलाफ निगम आयुक्त सौमिल रंजन पर भी अपराध पंजीबद्ध करने की बात कहने लगे। कांग्रेसियो ने कहा कि जो नगर निगम पोस्टर छपवाने में इतनी बड़ी गलती कर सकती है वह शहर के नागरिको को क्या सुविधाएं मुहैया कराएगी।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पहुंचे कांग्रेसियो में अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर, राजेश पाण्डेय, जयश्री शुक्ला, मोहम्मद जस्साज़, रविन्द्र सिंह, राशिद बख्श, शिंधांशू मिश्रा, महेश दुबे, श्याम कश्यप, ऋषी पांडे, शीमा सोनी, अनिता लोहतरे के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं महिला नेत्रियां उपस्थित रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights