Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशमैं परेशान नहीं हूं, मंत्री होने की वजह से मुझे फोकट में...

मैं परेशान नहीं हूं, मंत्री होने की वजह से मुझे फोकट में मिलता है पेट्रोल-डीजल : मंत्री बीजेपी

 

ताज़ाख़बर36गढ़- पिछले कुछ दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस महगाई के दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी से जनता बेहद त्रस्त है। इस मामले को लेकर देश में राजनितिक सियासत भी काफी गरमा रही है और विभिन्न राजनेता इन कीमतों का विरोध कर के जनता के दिल में  जगह बनाने की कोशिश में जुट गए है। लेकिन इस कोशिश में बीजेपी के एक मंत्री ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है जो उल्टा उन पर ही भारी पढ़ सकता है।

दरअसल केंद्र सरकार के समाज कल्याण और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि उन्हें  पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने अपनी इस बात की वजह यह बताई कि चूँकि वे एक मंत्री है इसलिए उन्हें पेट्रोल-डीजल सरकार की तरफ से मुफ्त में मिलता है। एक प्राइवेट समाचार चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में  उन्होंने यह बात कही है।

  

इस इंटरव्यू के दौरान जब मंत्री रामदास अठावले से पेट्रोल-डीजल के मुद्दे को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी यही चाहती है कि देश में पेट्रोल डीज़ल के दाम कम हो और सरकार इसके लिए सोच विचार भी कर रही है। इस मामले की जिम्मेदारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को  सौंप दी गई है। हलाकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे  इन कीमतों से  कोई परेशानी नहीं है क्योकि मंत्री होने की वजह से मुझे सरकार की तरफ से  पेट्रोल-डीजल फोकट में मिलता है लेकिन मै जनता की परेशानी को लेकर जरूर चिंतित हूँ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights