Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमछात्रा का कर रहे थे अपहरण, ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को...

छात्रा का कर रहे थे अपहरण, ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को जमकर कूटा, फिर सौंप दिया पुलिस को


बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) शहर में आए दिन वारदातें हो रही हैं। सोमवार सुबह कार में सवार दो युवक दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा का अपहरण करके उसे कार में बिठा रहे थे। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण जुट गए, और युवकों को पकडक़र उनकी नानी याद दिला दी। ग्रामीणों ने उन्हें जमकर कूटा-पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह वारदात मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम एरमशाही में सोमवार को दोपहर के समय हुई। कक्षा 12वीं की एक छात्रा (17) अपने स्कूल से घर लौट रही थी। कार ( सीजी 28 बी 9396) में सवार युवकों ने उसे रोक लिया। उससे छेड़खानी शुरू कर की। फिर उसे जबरदस्ती कार में भरकर ले जाने लगे। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे कार की ओर दौड़े। फिर दोनों युवकों को पकडक़र जमकर पीटा, और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपना नाम तुलसी पटेल ग्राम अमोरा तखतपुर निवासी और रमेश धुरी ग्राम चांपा तखतपुर निवासी बताया। 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights