क्राइमबिलासपुर

दीपावली की रात रिवर व्यू में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने चार युवकों को दबोचा, गिरफ्तार कर जेल भेजा…

बिलासपुर। दीपावली जैसे खुशियों और उल्लास के पर्व पर शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और अनावश्यक हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रिवर व्यू में दीपावली की रात शांति भंग कर हंगामा करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में कुछ युवक अनावश्यक रूप से विवाद और हुड़दंग कर रहे थे। इससे सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर चार युवकों को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए युवकों में धन्नू डंडे पिता बड़कू डंडे (28 वर्ष), निवासी गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती जरहाभाठा, सूरज कश्यप पिता बालमुकुंद कश्यप (19 वर्ष), निवासी तिफरा थाना सिरगिट्टी, साहिल यादव उर्फ मयंक पिता शिव यादव (22 वर्ष), निवासी मुक्तिधाम चौक थाना सरकंडा तथा अमित यादव पिता बल्लू यादव (20 वर्ष), निवासी बंगालीपारा थाना सरकंडा शामिल हैं।

दीपावली जैसे त्योहार पर जहां पूरा शहर खुशियां मनाने में जुटा था, वहीं कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सिविल लाइन पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Latest