Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस नेताओं ने कहा...बच्चा बेचने और गोद देने के अवैध कारोबार के...

कांग्रेस नेताओं ने कहा…बच्चा बेचने और गोद देने के अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित गिरोह…सीबीआई जांच की मांग

रायपुर। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने बच्चा खरीदी के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका दावा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि कथित डॉक्टर शानू मसीह डॉ. पूर्णेंदू सक्सेना की क्लीनिक में बैठती थीं। उन्होंने कहा कि बच्चा खरीदी के मामले में गिरफ्तार कथित डाक्टर मसीह के बीजेपी और संघ नेताओं से संबंधों की जांच की जानी चाहिए।

डाक्टर मसीह ने अपने क्लीनिक में संघ के बड़े नेता और डॉक्टर पूर्णेन्दू सक्सेना के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया है। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ. सक्सेना ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी को दी है। उन्होंने डॉ. सक्सेना के अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर महिला डॉक्टर की भूमिका की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जिन-जिन लोगों की भूमिका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर सामने आ रही है, उनकी काल डिटेल्स की जांच की जानी चाहिए। जिन लोगों को भी बच्चा बेचा गया, उनकी भी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। डॉ. गुप्ता और नायक ने कहा कि आईपीएस अधिकारी समेत कई रसूखदार लोगों की भी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिन्हें बच्चा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बच्चा बेचने और गोद देने के अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित गिरोह दिखता है। हमारी मांग है कि इस कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए इसकी सीबीआई जांच कराई जाए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि महिला डॉक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत ढंग से इस्तेमाल करती रहीं और इसकी जानकारी डॉ. पूर्णेन्दू सक्सेना को नहीं हुई। अगर यह रजिस्ट्रेशन नंबर के दुरुपयोग का मामला है, तो फिर ऐसे में कथित महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई। इस मामले की शिकायत इंडियन मेडिकल काउंसिल से क्यों नहीं की गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights