Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़झाड़ू यात्रा के जरिये आप पार्टी छत्तीसगढ़ में बनाएगी माहौल... 2 अक्टूबर...

झाड़ू यात्रा के जरिये आप पार्टी छत्तीसगढ़ में बनाएगी माहौल… 2 अक्टूबर से बस्तर से होगी शुरुआत… जानिए बिलासपुर कब पहुंचेगी…


बिलासपुर/ प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव समीप आ रहा है वैसे वैसे राजनैतिक दलों की रणनीतिया परवान चढ़ते जा रहा है जहाँ भाजपा, कांग्रेस और जोगी-बसपा गठबंधन के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी किसी के कम नही है। आप पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में आगामी 2 अक्टूबर से झाड़ू यात्रा प्रारंभ करने जा रही है। झाड़ू यात्रा 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी जिसमे प्रदेश की जनता से सीधे संवाद करने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओ का प्रदेश में आगमन होगा। 

ज्ञात हो कि प्रदेश की 90 विधानसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा झाड़ू यात्रा के माध्यम से जनता से सीधे संवाद करने के लिए चार अलग-अलग दिशाओं में झाड़ू यात्रा चलेगी, जिसमें मुख्य वक्ता होंगे पार्टी के राष्ट्रीय नेता गोपाल राय प्रदेश प्रभारी एवं श्रम मंत्री दिल्ली सरकार, संजय सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद, सुशील गुप्ता राज्यसभा सांसद,श्रीमती अलका लांबा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक दिल्ली, सोमनाथ भारती पूर्व कानून मंत्री एवं वर्तमान विधायक मालवीय नगर दिल्ली प्रमुख है। जबकि बिलासपुर लोकसभा में 7 अक्टूबर से यात्रा शुरू होगी जिसमे मस्तूरी एवं मुंगेली तथा 8 अक्टूबर को तखतपुर, कोटा एवं बिलासपुर यात्रा के बाद 9 अक्टूबर को बिल्हा विधानसभा में जनसभा होगी साथ ही सभी जन सभाओं के बाद रोड शो होगा बिलासपुर लोकसभा के लिए वक्ता सोमनाथ भारती होंगे जो पूर्व कानून मंत्री एवं वर्तमान विधायक मालवीय नगर दिल्ली हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights