Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 11 नए...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 11 नए चेहरे के साथ, पांच विधायकों को फिर टिकट, तखतपुर से आशीष की पत्नी डॉ. रश्मि सिंह


बिलासपुर/ कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन रविवार को 17 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में भी पार्टी ने किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा है। पांच विधायकों को फिर से मैदान में उतरा गया है। कांग्रेस अब तक 90 सीटों में 72 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

तखतपुर सीट से पिछले बार के कांग्रेस प्रत्याशी आशीष ठाकुर की जगह उनकी पत्नी डॉ. रश्मि सिंह को टिकट थमाया गया है। पार्टी ने चौथी सूची में केवल एक हारे हुए प्रत्याशी गुलाब कमरो पर फिर से दांव खेला है। उन्हें भरतपुर सोनहत से उतारा गया है। कांग्रेस ने अब भी 18 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

ये हैं 11 नए चेहरे

अंबिका सिंहदेव,, पुस्र्षोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, डॉ. रश्मि सिंह, राजेंद्र कुमार साहू, गोरेलाल बर्मन, किस्मतलाल नंद, द्वारिकाधीश यादव, विनोद चंद्राकर, चंद्रदेव प्रसाद राय, लक्ष्मी धु्रव।

विधानसभा-प्रत्याशी

तखतपुर- डॉ. रश्मि सिंह

भरतपुर सोनहत-गुलाब सिंह कमरो

बैकुण्ठपुर-अंबिका सिंहदेव

सामरी-चिंतामणी महाराज

लुण्ड्रा-डॉ. प्रीतम राम

कटघोरा-पुस्र्षोत्तम कंवर

पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा

बेलतरा-राजेंद्र कुमार साहू

जांजगीर चांपा-मोतीलाल देवांगन

पामगढ़-गोरेलाल बर्मन

सरायपाली-किस्मतलाल नंद

खल्लारी-द्वारिकाधीश यादव

महासमुंद-विनोद चंद्राकर

बिलाईगढ़-चंद्रदेव प्रसाद राय

बलौदाबाजार-जनकराम वर्मा

सिहावा-लक्ष्मी ध्रुव

डौंडीलोहारा-अनिला भेड़िया

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights