Homeक्राइमदर्दनाक: व्यवसायी पति को दिखाया आत्महत्या का लाइव वीडियो, फांसी पर लटके...

दर्दनाक: व्यवसायी पति को दिखाया आत्महत्या का लाइव वीडियो, फांसी पर लटके मां के पैर से लिपट रोता रहा मासूम…


चार बच्चों की मां ने पहले अपने व्यवसायी पति को वीडियो कॉल लगाया, आत्महत्या करने की सूचना दी और फांसी पर लटक गई। पत्नी के फोन कॉल से घबराए पति को पहले कुछ समझ में नहीं आया जब उसने पत्नी को फांसी लगाते मोबाइल में देखा तो घबरा गया और बदहवास भागते हुए पत्नी को रोकने घर पहुंचा, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड की है।

सिंगलोडीह निवासी रमेश कुमार राणा, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी दुकान चले गए। इसी बीच उनकी पत्नी गुड़िया (27वर्ष) ने व्हाट्सएप से उन्हें वीडियो कॉल किया और बताया कि वह फांसी लगाकर जान देने जा रही है। रमेश ने बताया कि इस कॉल से वह घबरा गए और उन्हें समझ में ही नहीं आया कि वे क्या करें। घबराहट में वे थाना की ओर भागे और थाना प्रभारी बिनोद कुमार को सूचना दी। थाना प्रभारी ने तत्काल एएसआई वाईएन झा को रमेश के घर भेजा। घर का दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पंखे से गुड़िया का शव लटक रहा है। उसके पैर से लिपटकर ढाई साल का बच्चा रो रहा रहा था।

बाद में थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई रामचंद्र प्रसाद, एएसआई रामस्वरूप यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। विवाहिता के मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। इस घटना से रमेश की तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। पति रमेश का कहना था कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था। पत्नी की आत्महत्या का कारण उसकी समझ में नहीं आ रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts