Homeछत्तीसगढ़जनादेश: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत की ओर...68 सीटों पर चल रही...

जनादेश: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत की ओर…68 सीटों पर चल रही है आगे…भाजपा का सुपड़ा साफ…15 सीटों पर सिमट रहा पूरा कुनबा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक के मिले रुझाने के अनुसार प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है, जबकि भाजपा मात्र 15 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को 7 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। रुझानों को देखा जाए तो बसपा और जोगी कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश में तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है।

90 सीटों में से महज 14 पर बढ़त मिलने से यह साफ दिखाई दे रहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सुपड़ा साफ हो रहा है। कांग्रेस के लिए ये छत्तीसगढ़ के चुनाव में अब तक सबसे बड़ी जीत कही जा रही है। छत्तीसगढ़ में साल 2003 के चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 50 सीटें जीती थी। साल 2013 तक छत्तीसगढ़ में जीत का यही सर्वोच्च आंकड़ा कहा जा रहा था, लेकिन अब ये रिकार्ड टूटता नजर आ रहा है। कांग्रेस इस बार 69 सीटें जीतने के करीब है।

भाजपा की इस चुनाव में बहुत ही दयनीय स्थिति दिख रही है। अभी तक के परिणाम में भाजपा के आधे से ज्यादा मंत्री हारने की स्थिति में हैं। कई दिग्गज मंत्री इस दफा अभी पीछे चल रहे हैं।

2003 चुनाव का परिणाम
पार्टी कुल

भाजपा – 50

कांग्रेस – 37

2008 चुनाव का परिणाम

पार्टी कुल

भाजपा – 50

कांग्रेस – 37

2013 चुनाव का परिणाम

पार्टी कुल

भाजपा 49

कांग्रेस 39

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts