Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशभारत की एक ऐसी पुलिस चौकी जहां लोग कपड़े खरीदने पहुंच रहे...

भारत की एक ऐसी पुलिस चौकी जहां लोग कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं!…जाने क्या है पूरा मामला…

अगर आपसे कहा जाए कि किसी पुलिस चौकी में आज कल लोग रिपोर्ट लिखवाने नहीं बल्कि कपड़े खरीदने आए जाते हैं तो सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

लेकिन यह बात सौ फीसदी सही है। गुजरात के अहमदाबाद में एक पुलिस चौकी इसी वजह से इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह रेमंड कंपनी है जिसने अपने प्रचार के चक्कर में चौकी को हूबहू कपड़े के शो रूम की तरह बना दिया है।

बता दें कि अहमदाबाद में इस पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से ब्रांडिंग की गई है जो अब पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन चुकी है।

ब्रांडिंग के चक्कर में पुलिस चौकी का पूरा लुक ही बदल गया है। इस पुलिस चौकी को देखने के बाद लोग पहली नजर में इसे रेमंड का स्टोर समझ रहे हैं।

कंपनी ने चौकी को इस तरह से बनाया है कि इसमें दीवार की जगह शीशे हैं। सीजी रोड की इस चौकी को कंपनी ने सीटी (व्हिसिल)के आकार में बनवाया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights