Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने पद्मश्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात...छत्तीसगढ़ी...

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात…छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने हम सब मिलकर प्रयास करेंगे-भूपेश बघेल

बिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित स्वर्गीय पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री श्यामलाल चतुर्वेदी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री चतुर्वेदी के सपनों को पूरा करने के लिए तथा छत्तीसगढ़ी को राज भाषा का दर्जा दिलाने और आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चतुर्वेदी ने जीवन भर छत्तीसगढ़ी भाषा और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है। छत्तीसगढ़ी मीठी भाषा है और स्व. श्री चतुर्वेदी जी पुराने से पुराने छत्तीसगढ़ी शब्दों को पिरोकर इस गुरतुर भाषा का प्रयोग करते थे। श्री बघेल ने स्व. श्री चतुर्वेदी जी निवास की कॉलोनी चितले के प्रवेश द्वार का नामकरण श्री चतुर्वेदी के नाम पर करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, स्व. श्री चतुर्वेदी के पुत्र श्री शशिकांत चतुर्वेदी और श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी तथा अन्य परिजन उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights