Homeछत्तीसगढ़मिशन क्लीन सिटी के कर्मियों को नहीं मिला वेतन, कलेक्टर से लगाई...

मिशन क्लीन सिटी के कर्मियों को नहीं मिला वेतन, कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर 20 मार्च। तखतपुर की मिशन क्लीन सिटी के लिए कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई है, लेकिन उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार तत्काल वेतन का भुगतान कराने की गुहार लगाई है।

मिशन सिटी की कर्मी शकुंतला, सरोजनी, केवराबाई, पुष्पा, नोरा, यांगेश्वरी आदि महिलाएं मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचीं थीं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि तखतपुर नगर पालिका परिषद के अधीन 45 कर्मचारी हैं, जिसमें 41 महिला और 4 पुरुष कर्मचारी शामिल हैं। वे लोग दिन-रात सफाई करते हैं, लेकिन दो माह से वेतन तक नसीब नहीं हुआ है। नगर पालिका अधिकारी भी वेतन के संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि सभी कर्मचारियों का हर माह मेडिकल चेकअप होता था, लेकिन विगत दो माह से मेडिकल चेकअप भी नहीं हुआ है। इसके चलते कई कर्मचारी बीमार पड़ गए हैं। साथ ही तखतपुर मिशन क्लीन सिटी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts