Advertisement
ज्योतिष ज्ञानदेशलाइफस्टाइल

इन चार राशियों से जीत पाना है असंभव

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों में कुछ राशी ऐसी हैं जिनमें अलग सी शक्ति होती है। ऐसी राशियों के जातक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली होते हैं। ये लोग हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते चले जाते हैं।

ये हैं वे चार राशियां

मेष : मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जिसके चलते इस राशि के लोग हमेशा ऊर्जावान और सक्रिय रहते हैं। इस राशि के लोग कभी दूसरों से प्रभावित नहीं होते और न ही किसी के अधीन होकर कार्य करते हैं। मुसीबत से बिना डरे ये अपने कार्य में लगे रहते हैं और अंत सफलता को प्राप्त करते हैं।

सिंह : सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है, जिसके चलते इस राशि के जातक हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं। ग्रहों में सूर्य को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, सिंह राशि वाले मानसिक और शारीरिक रूप से ताकतवर माने जाते हैं। कहा जाता है कि जैसी गर्मी सूर्य में होती है, वैसी ही सिंह राशि वालों में पाई जाती है, इसलिए इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। ये अपने विरोधी अथवा दुश्मन को जब तक परास्त न कर दें, ये शांत नहीं बैठते।

कुंभ : कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इस राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। ये अपनी भावनाओं पर काबू कर मौके के हिसाब से निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग किसी के दबाव में कतई नहीं आते, जिसके चलते इन्हें जिद्दी कहा जा सकता है। समय के हिसाब से ये अपनी भावनाओं पर और रिश्तों को दरकिनार अपनी मंजिल की ओर बढ़ जाते हैं।

वृश्चिक : इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, ऐसी राशि वाले जातकों में मंगल ग्रह के सभी योग पाए जाते हैं। ये अपनी धुन के पक्के और जिद्दी प्रवृति के होते हैं। इस राशि के लोग जहां विद्रोही स्वभाव के होते हैं, वहीं इनमें समर्पण का भाव भी होता है। इनकी खास ये होती है कि ये अच्छे के साथ ईमानदार और बुरे के साथ उसके जैसा ही व्यवहार करने में सक्षम होते हैं।

मकर: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इस राशि के लोगों में गजब का आत्म नियत्रंण होता है। इतना ही नहीं अपनी खूबियों के कारण ये आसानी से लक्ष्य को पा लेते हैं। इनमें धैर्य के साथ सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती है। ऐसी राशि वाले कभी अपना नुकसान नहीं होने देते, जिसके कारण इनके विरोधी मुश्किल से ही इन्हें झुका पाते हैं।

(ताज़ख़बर36गढ़ इस लेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

error: Content is protected !!