Friday, April 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़अंतिम संस्कार के लिए पैसा नहीं, मां ने किया बेटे का देहदान

अंतिम संस्कार के लिए पैसा नहीं, मां ने किया बेटे का देहदान

मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला का है जहां पर अपने जवान बेटे का अंतिम संस्कार करने में असमर्थ एक महिला को देहदान करने के लिए मजबूर होना पड़ा. यह दिल को हिलानेवाला वाकया शुक्रवार का है.
जानकारी के मुताबिक, रोड एक्सीडेंट में घायल एक शख्स पह जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. लेकिन, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद डॉक्टरों ने शव परिवार को सुपुर्द कर दिया. लेकिन अपने जवान बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मां के पास पैसे नहीं थे.
महिला के पास शव को गांव ले जाने तक के पैसे भी नहीं थे. वह चाहती थीं कि शव को यहीं छोड़ दिया जाए. मृतक के परिवारवालों को हताश-परेशान देखकर मेडिकल कॉलेज के ही एक डॉक्टर ने उन्हें देहदान का उपाय बताया. यह सुनते ही उस मृत शख्स की मां को थोड़ा संतोष हुआ और उन्होंने बेटे का देहदान कर दिया.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights