Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (27 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

इसे भी पढ़े….कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत का शहर में जगह-जगह स्वागत

आज का राशिफल (27 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- प्रयासरत क्षेत्रों में आपको कुछ अड़चनों का आभास होगा, आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।

वृष :- अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।

मिथुन :- अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें, विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

इसे भी पढ़े….प्रेमिका और सटोरिया दोस्त की प्रताड़ना से तंग, इंजीनियर युवक ने खाई नींद की गोली, आपोलो में भर्ती

कर्क :- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह :- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

कन्या :- पारिवारिक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है साथ ही पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें।

तुला :- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्यों को समय से पूरा करें। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।

वृश्चिक :- राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।

इसे भी पढ़े….ऑपरेशन थियेटर में प्रसव पीड़ा से 4 घंटे तक तड़पती रही लेकिन नहीं आए डॉक्टर, महिला व नवजात की मौत

धनु :- किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।मकर :- ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।

कुंभ :- कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

मीन :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता बहुत लाभप्रद होगी।

इसे भी पढ़े….अवैध ऑयल डिपो पर पुलिस का छापा..लाखो रुपये के ऑयल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..

राशिफल – 27 मार्च 2018

error: Content is protected !!