Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (29 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (29 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

वृष :- वृष राशि के व्यक्ति समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नए काम में व्यवधान आ सकता है।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है।

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृहक्लेश होने की संभावना है।

सिंह :- सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों को आज यात्रा करना सुखद रहेगा, यात्रा में मनोंरजन होगा।

तुला :- तुला राशि के व्यक्ति चतुराई से पैसा बचाने में कामयाब होंगे, आज आपको कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक अगर आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, समय शुभ है।

धनु :- धनु राशि के जातक आज भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, पैसे फंसेंगे। ऑफिस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मकर :- मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रास्ते खुलेंगे, शाम के समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी करने से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मीन :- मीन राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक सौदे करना फायदेमंद रहेगा, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।

राशिफल – 29 मार्च 2018

error: Content is protected !!