Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (05 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (05 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएँगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें।

इसे भी पढ़े…बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे गांव में दबिश देकर पकड़ा महुआ शराब का जखीरा!…

वृष :- गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन :- आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं।

कर्क :- स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेममीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव या बोलाबोली होगा। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें।

सिंह :- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में भी आप को यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :- आपके घर में कोई मंगल कार्य का आयोजन होने की संभावना रहेगी। शारीरिक मुश्किलें बढ़ने के संकेत हैं। व्यापार में आय के नए-नए स्रोत आपके हाथ लग सकते हैं।

तुला :- यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

इसे भी पढ़े…मंत्री अमर का जूता मारने वाले बयान पर कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय ने साधा निशाना

वृश्चिक :- तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथई के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होगा।

धनु :- स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ रकझक के कारण मन दुःखी होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा।

मकर :- सामाजिक क्षेत्र में नौकरी- धंधा में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास- पर्यटन होंगे।

कुंभ :- नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भई प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।

मीन :- मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे।

राशिफल – 05 अप्रैल 2018

error: Content is protected !!