

मीडियाकर्मियों से किया दुर्व्यवहार
स्थानीय मीडियाकर्मियों को जैसे ही छापे की जानकारी मिली, वे सीधे कोयला व्यवसायी और बिल्डर राजेश अग्रवाल के बंगले पहुंच गए। वहां तीन-चार वाहन खड़े थे। बंगले के सामने खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स व अन्य कर्मचारी फोटो लेते देख वहां से जाने के लिए कहने लगे। दरवाजे तक भी नहीं जाने दिया। इसी तरह का व्यवहार हिन्द रामा के साईं परिसर के सामने कार्यालय में किया गया।

कुछ साल पहले भी पड़ा था छापा
ग्रुप पर वर्ष 2010-2015 में भी आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। पिछली बार की कार्रवाई में क्या मिला, क्या नहीं, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया था। यह टैक्स चोरी का मामला है या फिर बड़ी गड़बड़ी का, इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। फिलहाल वे दस्तावेजों की छानबीन में जुटे हुए हैं।


