ताज़ाख़बर36गढ़:-
PM नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीच भिलाई जाने वाली सड़कों पर गो बैक मोदी के नारे लिख रहे थे। उन्हे पुलिस ने मना किया तो नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
आपको बता दे की पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, कोमल अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत लिया है। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय को हिरासत में रखा गया है। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र और भट्टी थाना क्षेत्र भिलाई में विरोध प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को रखा है।
कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं का यह आरोप है कि मोदी एवं रमन सरकार बेरोजगारी रोकने, शिक्षा,भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा हर मामले में पूर्ण्तः असफल साबित हुई है। आपको बता दें की PM नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर के विमानतल पर CM रमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।