Homeराजनीतिशराबबंदी पर यू टर्न ...नीतीश कैबिनेट ने शराबबंदी के कड़े कानूनों में...

शराबबंदी पर यू टर्न …नीतीश कैबिनेट ने शराबबंदी के कड़े कानूनों में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

ताज़ाख़बर36गढ़:- शराबबंदी कानून को लेकर बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. नीतीश कैबिनेट ने शराबबंदी के कड़े कानूनों में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. जानकारी के मुताबिक अब शराब मिलने पर घर, वाहन और खेत जब्त करने के प्रावधान को खत्म किया जाएगा.

इससे पहले भी नीतीश कुमार कह चुके हैं कि उनकी सरकार शराबबंदी कानून पर कानूनविदों से सलाह कर रही है और इसे आगामी विधानसभा सत्र में संशोधन के लिए पेश किया जाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 39 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बिहार कैबिनेट की बैठक में शराबबंदी कानून में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर किया गया तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के लिए ग्रिड बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts