Homeदेशराफेल डील मामला: कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम...

राफेल डील मामला: कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती


देश में पिछले कई दिनों से राफेल विमान सौदे को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर आये दिन कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रही है। राफेल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही इस लड़ाई के बीच में अब आम आदमी पार्टी भी उतर गई है।

दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाल ही में अपने एक बयान में दावा किया है कि वे राफेल विमानों की खरीद के सौदे के मामले में केंद्र सरकार पर कानूनन कार्यवाई करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने इस सौदे को देश के उच्चतम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती देने की भी बात कही है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह बाते आज देश की राजधानी  दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार के घोटालों को उजागर करने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए सुप्रीम  कोर्ट में  याचिका दायर करने के पहले देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भी क़ानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे है। इस नोटिस में उन्होंने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया है कि सरकार राफेल विमान की खरीद के बारे में देश की जनता को गलत जानकारियां देकर गुमराह क्यों कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts