Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, पूछा- क्या सीडी लेकर जनादेश...

अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, पूछा- क्या सीडी लेकर जनादेश मांगने जाएंगे, हम तो चौथा चुनाव भी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में लडेंगे


कांकेर/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीडी मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी आप हमें बताइए कि कांग्रेस किसको नेता बनाने जा रही है। ऐसे लोग जो बेशर्म होकर फर्जी सीडी बनाएं… क्या कुछ लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। एक सीडी बनाने वाले नेता को लेकर जनादेश मांगने निकलोगे। छत्तीसगढ़ के मैदान में आ जाओ राहुल बाबा, ये माताएं, बहनें, सीडी का हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हैं। मुख्यमंत्री के काम की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि 15 साल शासन में रहने के बाद लोगों के बीच में जाने का साहस भाजपा के अलावा किसी मुख्यमंत्री में नहीं है। हमने तो तय कर दिया है कि हम चौथा चुनाव भी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज नीति विहीन और नेतृत्व विहीन है, जो सीडी बनाकर सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के चंगुल से बाहर निकलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चला है। शाह ने कहा कि जब हेलिकाप्टर से आ रहे थे तो वो देख रहे थे कि हर गांव के पास रोड पहुंचाने का काम छत्तीसगढ़ में समाप्त हो गया है। अटल जी द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ को संवारने और विकसित करने का काम मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने किया है।

शाह ने कहा कि भाजपा का एक उसूल है। हम चतुराई की राजनीति नहीं करते। हम चरित्र की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो आप्शन हैं। पहला वो जो गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओ का नारा देकर जिन्होंने गरीबों को ही हटा दिया और दूसरा वो जो बिना नारा दिए गरीबों के घरों में चूल्हा दिया, पानी, बिजली, खाद्यान्न दिए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights