Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता के स्कूल में रखी गई थी अवैध शराब... पहुंच...

छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता के स्कूल में रखी गई थी अवैध शराब… पहुंच गई उड़नदस्ते की टीम…600 पेटी अवैध शराब जब्त…


दुर्ग/ उड़नदस्ते की टीम ने भाजपा नेता के प्राइवेट स्कूल से 600 पेटी अवैध पकड़ी है। शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रवि कुशवाहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। पद्मनाभपुर थाना चौकी क्षेत्र के गांव धनोरा में उनका लैंडमार्क पब्लिक स्कूल संचालित है। चुनाव आयोग और पुलिस की टीम को सूचना मिली कि बीजेपी नेता कुशवाहा के स्कूल में भारी मात्रा में शराब रखी गई है, जिसे वोटरों के बीच बांटा जाएगा। सूचना मिलते ही टीम हरकत में आई और स्कूल में छापा मारा। स्कूल के कमरों से टीम को 600 पेटी अवैध शराब मिली। यह कार्रवाई मीडिया की सूचना पर हुई है। टीम मामले में टीम जांच कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts