Homeदेशलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा अपने घोषणापत्र के लिए लोगों का मांगेगी सुझाव...पार्टी...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा अपने घोषणापत्र के लिए लोगों का मांगेगी सुझाव…पार्टी अध्यक्ष आज करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ…

भाजपा ने कहा है कि वह देश भर में लोगों से 10 करोड़ से अधिक सुझाव मांगने के लिए महीने भर चलने वाला एक अभियान रविवार को शुरू करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह उसके संकल्प पत्र (घोषणापत्र) का आधार बनेगा।

भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सिंह चुनावों के लिए पार्टी की घोषणापत्र कमेटी के प्रमुख हैं।

इस अभियान का नाम ”भारत के मन की बात, मोदी के साथ है। बलूनी ने कहा, ”हम इस कार्यक्रम की शुरुआत इस मान्यता के साथ कर रहे हैं कि यह देश के भविष्य के लिए एक खाका तैयार करने के वास्ते मिल कर काम करने वाला सबसे बड़ा अभियान होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश भर में लोगों से संपर्क साधेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts