Monday, June 30, 2025
Homeआस्थाअंक फल / न्यूमरोलोजिस्ट गणेश के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 25...

अंक फल / न्यूमरोलोजिस्ट गणेश के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 25 सितंबर का दिन

बुधवार, 25 सितंबर को अंकों की कुछ खास युतियां यानी योग बन रहे हैं। अंक 1 के साथ अंक 7 की प्रबल मित्र युति है। अंक 5 की मित्र युति और अंक 6 की विरोधी युति है। अंक 9 की अंक 7 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। बुधवार का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है। दिन का अंक 5 है। माह का अंक 9 है और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार इन युतियों का असर सभी लोगों पर हो रहा है। जानिए सभी 1 से 9 तक अंकों के लिए बुधवार कैसा रहने वाला है…

  • अंक 1

जो लोग प्रशासनिक पद के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिनकी कुंडली में पितृदोष है, उनके लिए समय अच्छा नहीं है। जो लोग नौकरी से संबंधित मामले में विदेश जाना चाहते हैं, वे बुधवार को आवेदन कर सकते हैं।
क्या करें: गणेशजी को गुड़ की डली चढ़ाएं।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा

  • अंक 2

कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को अपने लिए खरीददारी कर सकते हैं। किसी परिचित के घर जाना हो सकता है।
क्या करें: जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: काला

  • अंक 3

किसी खास पारिवारिक कार्य में अधिक ऊर्जा लगा सकते हैं। निकट के व्यक्ति का अच्छा सहयोग मिल सकता है। घर से बाहर अधिक समय बीत सकता है।
क्या करें: हनुमानजी को चोला चढ़वाएं।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल

  • अंक 4

प्रमोशन अटका हुआ है तो इस कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेटे की पढ़ाई से संबंधित काम कर सकते हैं या इसकी योजना बना सकते हैं। सिर दर्द हो सकता है।
क्या करें: रोज सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा

  • अंक 5

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सुख मिल सकता है। अतिथि संकाय (गेस्ट फेकल्टी) से संबंधित लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
क्या करें: सफेद रसदार मिठाई जैसे रसगुल्ले दान करें।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम

  • अंक 6

बेकरी से संबंधित काम करने वाले लोगों का व्यापार बढ़ सकता है। इन्हें लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सोना-चांदी के व्यापारी लाभ में रहेंगे। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
क्या करें: चींटियों के लिए शकर डालें।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: जामुनी

  • अंक 7

ललित कला (फाइन आर्ट्स) के विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी अस्थाई पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया है तो शुभ समाचार मिल सकता है। गले में दर्द या खिंचाव हो सकता है।
क्या करें: पीपल को जल चढ़ाकर देसी घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला

  • अंक 8

अपनी गाड़ी किराए पर चलाने वालों को लाभ मिल सकता है। सरोगेसी से बाप बने लोगों को अपनी उस संतान के लिए खास चिंता करनी पड़ सकती है। एड़ी दर्द कर सकती है।
क्या करें: शिव-परिवार को गहरे रंग की मिठाई चढ़ाएं।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

  • अंक 9

ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपके अधीनस्थ आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। डिप्रेशन से बचें।
क्या करें: भैरव मंत्र की चार माला जापें। ऊँ भैरवाय नम:
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest