Advertisement
कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

उपचुनाव / कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 21 अक्टूबर को मतदान

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन राजनीतिक दिग्गजों ने किया रोड शो 

अब होगी नामांकन फार्मों की स्क्रूटनी, 3 अक्टूबर तक प्रत्याशी ले सकेंगे नाम वापस, नतीजे 24 अक्टूबर को होंगे जारी 

जगदलपुर. सोमवार का दिन चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। राज्य की दोनों ही बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता इस मौके पर लोगों के बीच नजर आए। अंतिम दिन नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भरतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने जनसभाओं को भी इस मौके पर संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे।

इन्होंने दाखिल किया नामांकन

  1. नामांकन दाखिल करने वालों में लखेश्वर कवासी, अम्बेडकराईट पार्टी आफ इंडिया, बोमड़ा मण्डावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), अभय कुमार कच्छ, निर्दलीय, रितिका कर्मा, निर्दलीय, हिड़मो राम मण्डावी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लच्छूराम कश्यप भारतीय जनता पार्टी, राजमन बेंजाम इंडियन नेशनल कांग्रेस, धरमूराम कश्यप निर्दलीय और खिलेश तेता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने फॉर्म जमा किए।
  2. भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाने का काम करती है- मुख्यमंत्री डॉ रमन

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने अभी नौ महीने हुए हैं। 15 साल तो बीजेपी का शासन था, कर्मचारियों को मिलने वाले डाक मत पत्र में , दंतेवाड़ा चुनाव में 188 भाजपा को और कांग्रेस 49 वोट मिले। यदि हम प्रशासन का नंगा नाच करते तो फिर कर्मचारी उनको वोट कैसे ज्यादा देते। दरअसल भाजपा के डॉ रमन ने कांग्रेस पर दंतेवाड़ा चुनाव प्रशासन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। सीएम बघेल ने इसी के जवाब में यह बयान दिया। मिशन ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

  3. कांग्रेस ने लोगों का छला – डॉ रमन

    टाऊन क्लब मैदान में नामांकन रैली के पूर्व आम सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिन वादों के साथ कांग्रेस सरकार को जनता ने चुना था, आज वही जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने शराब बंदी, कर्जा माफी, युवाओं को रोजगार, पेंशन बढ़ोत्तरी, रोजगार भत्ता के नाम पर छला है। हम भले ही दंतेवाड़ा चुनाव में पराजित हुये है लेकिन हमारे हौसले बुलंद है।

error: Content is protected !!