Homeआस्थामां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पत्नी वीणा के साथ डोंगरगढ़ पहुंचे...

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पत्नी वीणा के साथ डोंगरगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह, संध्या आरती में हुए शामिल

डोंगरगढ़: नवरात्रि के छठवें दिन पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह परिवार सहित डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी वीणा सिंह भी उनके साथ मौजूद थीं। यहां डॉ रमन सिंह और पत्नी वीणा सिंह ने माता बम्लेश्वरी के दर्शन किए और संध्या आरती में शामिल हुए। गौर करने वाली बात यह है कि रमन सिंह आम नागरिक की तरह सिढ़ियों से चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचे।

इस दौरान डॉ रमन सिंह ने एक बार फिर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। रमन​ सिंह ने सरकार की योजनाओं को फेल बताया है। बता दें कि नवरात्र के पर्व में रमन सिंह अपने परिवार के साथ माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरबढ़ पहुंचते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts