Homeछत्तीसगढ़तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एकतरफा कार्यमुक्त किया,...

तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एकतरफा कार्यमुक्त किया, 14 के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। राज्य शासन ने तबादले के बाद नई जगह ज्वाइन नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं 14 अक्टूबर के बाद बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। शासन के इस एक्शन से कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

गौरतलब है प्रदेश के कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। कई कर्मचारी और अफसर तबादले के बाद नई ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख निकलने के बावजूद नई पदस्थापना में ज्वाइनिंग नहीं ली है।

शासन ने ऐसे अफसर और कर्मचारियों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं 14 अक्टूबर के बाद बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts