Homeछत्तीसगढ़राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की...

राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से गोदा

रायपुर। राजधानी में आम आदमी तो छोड़िए अब किन्नर भी सुरक्षित नही रहा, मौदहापारा इलाके में एक किन्नर को 3 अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट करते हुए चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अपने काम से लौट रहे प्रमोद किन्नर को जवाहर चौक के पास गली में 3 अज्ञात बदमाशों ने रोका और उसके हाथ से बैग को छीनने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसको करीब 9 बार चाकू मारा और मरा हुआ समझकर भाग गये। जिसको स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को सूचना देने के बाद अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किन्नर समुदाय के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का मांग की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts