Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019: इन राज्यों के मंत्रियों का पुरस्कार के...

फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019: इन राज्यों के मंत्रियों का पुरस्कार के लिए हुआ चयन…जानें छत्तीसगढ़ से कौन…

नई दिल्ली। में 9 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 अवार्ड का आयोजन किया जाना है. इस मौके पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री के अलावा देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

हर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली में राज्य मंत्रियों का अहम् योगदान रहता है.यदि मंत्री ही भ्रष्ट या गैर-जिम्मेदार हो तो उससे संबंधित विभाग का तो बंटाधार होता ही है, साथ ही राज्य सरकार और जनता पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में समय- समय पर उन मंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन भी जरूरी है, ताकि सरकार पर जनता की विश्वसनीयता को बरकरार रखा जा सके. इसी क्रम में फेम इंडिया ने एक सर्वे किया है, जिसमे विभिन्न मापदंडों पर मंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन किया गया.

कई मार्गदर्शक कहावतों में ऐसा कहा जाता है कि परिश्रमी को उसके कार्य का पारितोषित अवश्य मिलना चाहिए’, जिससे उसे और परिश्रम करने के लिए प्रेरणा मिल सके. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये सर्वे किया गया है, जिसमे अपने अपने विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले मंत्रियों की उनके कार्य के आधार पर रेटिंग की गई है. हालांकि इस सूची में मुख्यमंत्रियों को अलग रखा गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे​ कि सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के सर्वे में फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ संयुक्त रूप से व्यक्तित्त्व, छवि, कार्य-क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता और कार्यशैली व कार्य के परिणाम जैसे आठ बिंदुओं को आधार बनाकर देशभर से विभिन्न श्रेणी में 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया है.

विभिन्न श्रेणी में चुने गए 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की पूरी सूची

:-विभिन्न श्रेणी में चुने गए 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की पूरी सूची

:-असरदार : प्रदीप सिंह जड़ेजा ( गुजरात )

प्रभावशाली : केशव प्रसाद मौर्य ( उत्तर प्रदेश )

अनुभवी : सुधीर मुनगंटीवार (महाराष्ट्र )

सक्रिय : नंद किशोर यादव ( बिहार )

सरोकार : मदन कौशिक ( उत्तराखंड )

कर्मयोद्धा : सी पी सिंह (झारखंड )

लोकप्रिय : हेमंत विस्वा शर्मा ( असम )

क्षमतावान : महेंद्र सिंह ( हिमाचल प्रदेश )

चर्चित : विपुल गोयल ( हरियाणा )

ऊर्जावान : फरहद हकीम ( पश्चिम बंगाल )

शख्सियत : मनीष सिसोदिया ( दिल्ली )

आदर्श : डॉ थामस इस्साक ( केरल )

जागरूक : मनप्रीत बादल (पंजाब )

बेजोड़ : बेदू सिंह पंत ( सिक्किम )

कामयाब : प्रताप जेना ( उड़ीसा )

प्रतिभाशाली : विश्वजीत राणे ( गोवा )

कर्मठ : जीतू पटवारी (मध्य प्रदेश )

योग्य : ताम्रध्वज साहू ( छत्तीसगढ़ )

कर्त्तव्यनिष्ठ : रघु शर्मा ( राजस्थान )

प्रेरक : चाउना मेन ( अरुणाचल प्रदेश )

विकासशील : डॉ सी विजय भास्कर ( तमिलनाडु )

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights