Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: राज्य में अब तक लगभग ढाई लाख किसानों से 11 लाख...

छत्तीसगढ़: राज्य में अब तक लगभग ढाई लाख किसानों से 11 लाख टन धान की खरीदी: किसानों के खाते में 1150 करोड़ का हो चुका भुगतान…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी आरंभ होने से लेकर आज तक 2 लाख 54 हजार 589 किसानों से 10 लाख 79 हजार 508 टन धान की खरीदी कर ली गई है। धान खरीदी के विरूद्ध किसानों को अब तक एक हजार 150 करोड़ रूपए का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है। इनमें आज 11 दिसम्बर को शाम 8 बजे तक एक लाख 24 हजार 332 टन धान की खरीदी की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में खाद्य विभाग द्वारा किसानों का शत-प्रतिशत धान सुविधाजनक रूप से खरीदने अब समितियां अपनी सुविधा और कांटा तराजू व मानव श्रम की उपलब्धता के अनुसार किसानों से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में धान खरीदेगी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अवैध धान खपाने के प्रयासों के विरूद्ध राज्य के भीतर कोचियों तथा बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक इनके खिलाफ 2 हजार 230 प्रकरणों में 29 हजार 129 टन धान जब्त किया गया है। अन्य राज्यों से धान लाकर खपाने के प्रयास में 111 प्रकरणों में एक हजार 157 टन धान जब्त किया गया है। इस प्रकार अवैध धान के प्रकरणों में आज 11 दिसम्बर तक 30 हजार 286 टन धान तथा 264 वाहन जब्त किए गए हैं। धान की कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में अभी तक एक हजार 423 मिलों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीकृत मिलरों द्वारा 40 हजार 553 टन धान के डीओ जारी करने के आवेदनों पर 4 हजार 130 टन धान उपार्जन केन्द्रों से सीधे उठाव किया जा चुका है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts