Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: अवैध शराब की बिक्री हुई तो थाना प्रभारी होंगे निलंबित, पुलिस...

छत्तीसगढ़: अवैध शराब की बिक्री हुई तो थाना प्रभारी होंगे निलंबित, पुलिस अधीक्षक भी होंगे जिम्मेदार…अवस्थी: मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश..

रायपुर। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री बघेल ने उक्ताशय की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। डीजीपी अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन और सट्टा के मामले सामने आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts