Homeदेशयदि आपके पास भी इतने साल पुराना वाहन हो तो सावधान हो...

यदि आपके पास भी इतने साल पुराना वाहन हो तो सावधान हो जाइये..! अब ग्रीन टैक्स पड़ जाएगा चुकाना, केंद्र सरकार कर रही एक और तैयारी…

केंद्रीय परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने 8 साल से पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने की मंजूरी दे दी है। 8 साल से पुराने वाहनों पर फिटनेस सर्टिफिकेट के रिन्यूअल के दौरान यह टैक्स वसूला जाएगा। परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस टैक्स से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा।

मंत्री ने सरकारी विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाले वाहनों की डिरजिस्ट्रेशन और स्क्रैपिंग की नीति को भी मंजूरी दी, जो 15 वर्ष से अधिक आयु के हैं। नए नियमों को 1 अप्रैल 2022 को नोटिफाइ किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमान लगाया जाता है कि वाणिज्यिक वाहन, जो कुल वाहन बेड़े का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा हैं, कुल वाहन प्रदूषण में लगभग 65-70 प्रतिशत योगदान करते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts