बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के तहत अग्रवाल नवयुवक समिति तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ जिला इकाई बिलासपुर द्वारा अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ जिला इकाई के द्वारा एक शाम हरि के नाम एवं फूलों की माला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राधा-कृष्ण स्वरूप में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति
‘एक शाम हरि के नाम’ कार्यक्रम में समाज के 35 से अधिक बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर गीतों और भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत लिया।

फूलों की माला सजाओ प्रतियोगिता
महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे फूलों से विभिन्न प्रकार की आकर्षक मालाएं तैयार कीं। प्रतियोगिता में गेंदा, चंपा, आंक और अन्य फूलों की बनी मालाओं ने विशेष आकर्षण खींचा।
समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारियों की मौजूदगी
अग्रवाल महासभा अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में यही बच्चे कला और शिक्षा के क्षेत्र में समाज व शहर का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आशा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, सचिव वंदना जाजोदिया, ज्योति सुल्तानिया, सुनीता चौधरी, मधु बगड़िया सहित महिला समिति की अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन उषा सुल्तानिया और आशा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भोलाराम मित्तल, अवतार अग्रवाल, जुगल पालीवाल, अनिल अग्रवाल, अमित लोहिया, कपिल जाजोदिया, अंकुर जाजोदिया, सुनील संथालिया, ओमप्रकाश मोदी, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मनिल निशानियां आदि गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
धार्मिक अनुष्ठान से हुआ कार्यक्रम का आगाज
‘एक शाम हरि के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ भजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अग्रवाल समाज के इस सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन ने न केवल समाज के बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा को मंच दिया बल्कि अग्रसेन जयंती के उत्सव को और भी भव्य बना दिया।


