Homeक्राइमतिफरा में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस का शिकंजा, 9 आरोपियों...

तिफरा में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस का शिकंजा, 9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश…

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान चलाते हुए 9 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्यवाही के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर रही, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। इनमें चन्द्रभान सिंह, मनोज कुमार, लव विश्वकर्मा, सुरेश सुजल, उत्तरा गेंदले, दीपक जोगी, तरुण कश्यप, विवेक कश्यप और उत्तम कुमार ध्रुव शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य केवल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को समझाइश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी और इसके बाद उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के संवेदनशील और चिन्हांकित स्थानों पर आगे भी लगातार निगरानी रखेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशाखोरी करता है, सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी करता है या शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts