Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतियोग दिवस पर हरियाणा में दिखा अजब नजारा, अमित शाह के जाते...

योग दिवस पर हरियाणा में दिखा अजब नजारा, अमित शाह के जाते ही मची चटाई की लूट…

भारत के साथ पूरा विश्व आज यानि शुक्रवार को 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। पीएम मोदी के साथ रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 35 हजार लोगों ने योग किया।

लेकिन योग दिवस पर हरियाणा का नजारा कुछ और ही देखने को मिला। हरियाणा के रोहतक में गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम ने योग किया। योग खत्म होते ही जैसे ही शाह और खट्टर कार्यक्रम स्थल से निकले वहां मौजूद लोगों में चटाइयों पर कब्जा जमाने के लिए खींचातानी होने लगी।

आपको बता दें कि विश्व योग दिवस के मौके पर मोदी सरकार की ओर से देश के कोने-कोने में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में योगी किया तो हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।

रोहतक में योग के कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई थी। हजारों लोगों के लिए चटाई बिछाई गई थी। योग का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी चटाई लेकर भागने लगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights