Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: तखतपुर के नेवरा के ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मनायेंगे...

बिलासपुर: तखतपुर के नेवरा के ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मनायेंगे हरेली तिहार…भव्य आयोजन हेतु तैयारी प्रारंभ… 

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम नेवरा के ग्रामीणों के साथ एक अगस्त को हरेली तिहार मनायेंगे। पर्व के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर डाॅं. संजय अलंग के मार्ग दर्शन में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की।

ग्राम नेवरा में हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के 26 गौठानों का लोकार्पण करेंगे। ग्राम नेवरा के गौठान स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा कृषि औजारों के साथ-साथ पशुधन की पूजा की जाएगी। गौठान में बनाये गये बछड़ा, गाय एवं चरवाहा के मूर्ति का अनावरण करेंगे। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप नीम की टहनी गौठान में लगायेंगे और जानवरों को कलेवा खिलाएंगे। कटोरे में चरवाहे को दूध दिया जाएगा। जिसे वे गौठानों में छिड़काव करेंगे। चरवाहों को नारियल और लाठी देकर एवं खुमरी पहनाकर रोका-छेका किस्म की जाएगी। छत्तीगढ़ की लोक परंपरा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक खेल गेड़ी, नारियल फेक, बिल्लस आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाॅल लगाया जाएगा। जिसमें ठेठरी, खुरमी, पपची, चीला, फरा, करी लड्डु, टमाटर की चटनी का स्वाद लोगों को मिलेगा।

उद्यानिकी विभाग द्वारा स्थानीय किसानों द्वारा उगाए सब्जियों का प्रदर्शन स्टाॅल लगाकर किया जाएगा। साथ ही किसानों को सब्जी मिनी किट बांटा जाएगा। कृषि विभाग के स्टाॅल में प्राकृतिक खाद, स्वाइल हेल्थ कार्ड , कृषि यंत्र का वितरण किया जाएगा। वन विभाग के स्टाॅल में वनांचल क्षेत्र के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामाग्री का प्रदर्शन तथा वनौंषधियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जाएगी। पशुधन विकास विभाग के स्टाॅल में हरा चारा, अजोला का प्रदर्शन होगा। विभाग के चिकित्सकों द्वारा गौठान के जानवरों का उपचार भी किया जाएगा।

जिला स्तर पर होगी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता-
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हरेली तिहार के दिन जिला स्तर पर ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए। बहतराई स्टेडियम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गेड़ी, कबड्डी, खोखो, बिल्लस आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीं। खेल का सूचारू आयोजन करने के लिए एसडीएम बिलासपुर और जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये गये। साथ ही इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उईके, एसडीएम कोटा कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights