Homeक्राइमवारदात / पत्नी की गला दबाकर की हत्या, मर चुके पति के...

वारदात / पत्नी की गला दबाकर की हत्या, मर चुके पति के खिलाफ अब दो साल बाद दर्ज हुई एफआईआर

रायपुर के कबीरनगर क्षेत्र के जरवाय इलाके में सितंबर 2017 में हुई थी घटना  

महिला को मारकर पति ने कर ली थी आत्महत्या, मामले की जांच में लग गए दो साल 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो साल पुराने मामले में अब एफआईआर हुई है। प्रकरण में जिसे आरोपी बनाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, वह व्यक्ति मर चुका है। मामला शहर के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक शख्स ने सितंबर 2017 में बंद कमरे में पत्नी को पीटा। गला दबाकर उसे मारा पत्नी के जमीन पर गिरते ही पति ने फांसी लगा ली। इस मामले में दो साल का वक्त महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगा। पुलिस ने अब पाया है कि महिला का मर्डर हुआ था, इसलिए मर चुके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

जिसका किया बलात्कार उससे करनी पड़ी थी शादी

 

  1. मृतिका जानकी वर्मा का साल 2013 में राकेश वर्मा ने बलात्कार किया था। इस मामले में उसे जेल भी हुई। दूसरी तरफ गर्भवती हो चुकी  जानकी ने बच्ची को जन्म दिया। अपनी सजा कम करवाने के लिए राकेश को जानकी से शादी करनी पड़ी। दोनों के बीच आए दिन मारपीट और झगड़ा होता था। रायपुर के जरवाय में यह जोड़ी किराए के मकान पर रहती थी। पड़ोसी भी इनके झगड़ों से परेशान रहते थे।
  2. 4 सितंबर 2017 की रात बंद कमरे में इसी तरह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सुबह करीब 8.00 बजे पडोस की किरण मिश्रा नाम की महिला पानी भरने के लिए जानकी को उठाने आई। देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। लोगों की भीड़ जमा हो गई। खिडकी को तोड़ा गया तो लोगों ने  देखा कि राकेश वर्मा अपने कमरे के पंखे से लटका हुआ, उसकी पत्नि जानकी वर्मा और 4 साल की बेटी जमीन पर बेहोश पडी थी । दो दिन बाद जानकी की मौत हो गई।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts