Thursday, February 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / सुकमा में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, मृतक को...

छत्तीसगढ़ / सुकमा में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, मृतक को बताया पुलिस का मुखबीर

जिले के डब्बाकोंटा गांव की घटना, पुलिस ग्रामीणों से कर रही शिकायत करने की अपील 

नक्सलियों ने घटना के बाद ग्रामीणों से कहा- पुलिस के पास गए तो तुम्हें भी मार देंगे  

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सलियों की ज्यादतियों की खबर आई। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि यहां डब्बाकोंटा गांव में एक युवक को नक्सलियों ने मार डाला। जानकारी के मुताबिक यह घटना तीन दिन पहले हुई। मृतक के परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। इस घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों ने ग्रामीणों ने कहा था कि अगर पुलिस को बताया तो अन्य ग्रामीणों की भी हत्या होगी। इस मामले में युवक को पुलिस का आदमी बताकर नक्सलियों ने मार दिया।

घटना की पुष्टि जिले एसपी शलभ सिन्हा ने की। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग इस कदर डरे हुए हैं कि कोई भी नक्सलियों के खिलाफ मुंह खोलने को राजी नहीं है। पुलिस गांव वालों को समझा रही है कि वो शिकायत करवाएं। इससे पहले रविवार को बीजापुर से भी ऐसी ही सूचना मिली। यहां नक्सलियों ने 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को पुलिस का मुखबीर बनाकर मार डाला। यह घटना भी तीन दिन पहले की है। यहां भी ग्रामीणों को इसी तरह से डराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights