Friday, March 13, 2026
Homeदेशछत्तीसगढ़ / परिजनों का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने वॉट्सएप...

छत्तीसगढ़ / परिजनों का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने वॉट्सएप पर मांगी मदद; कलेक्टर ने किया रक्तदान

सुकमा के कलेक्टर आईएएस चंदन कुमार ने ब्लड डोनेट करके बचाई गर्भवती महिला की जान 

आदिवासी नक्सल क्षेत्र सुकमा में अक्सर आपात स्थिति होने पर नहीं मिलता है मैचिंग का डोनर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में कलेक्टर चंदन कुमार ने ब्लड डोनेट पर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यहां जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी थी। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। डॉक्टरों ने महिला को खून चढ़ाने की सोची। लेकिन, ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड नहीं मिला। परिजनों से भी महिला का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ।

परिजनों और डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी महिला के लिए ए-पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद डॉक्टरों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज शेयर किया। इस ग्रुप में कलेक्टर चंदन कुमार भी जुड़े हुए थे।

डॉक्टरों ने मैसेज में लिखा- सात महीने की गर्भवती महिला को ए-पॉजिटिव ब्लड चाहिए। उसकी जिंदगी का सवाल है।  ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप होने की वजह से कलेक्टर चंदन कुमार बिना देरी किए रक्तदान करने पहुंच गए।

जिसके बाद महिला को ब्लड चढ़ाया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights