Homeछत्तीसगढ़सीएम बघेल ने राज्यपाल के सुपेबेड़ा दौरे का किया स्वागत, बोले- समस्या...

सीएम बघेल ने राज्यपाल के सुपेबेड़ा दौरे का किया स्वागत, बोले- समस्या से भारत सरकार को भी कराए अवगत

रायपुर। सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की समस्या किसी से छुपी नहीं है। राज्यपाल के सुपेबेड़ा दौरे पर जाने की इच्छा का सीएम बघेल ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मैं राज्यपाल के बयान से हतप्रभ हूं, हम सभी को सुपेबेड़ा की चिंता है।

राज्यपाल वहां जाना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। सीएम ने आगे कहा है कि सुपेबेड़ा से आने के बाद राज्यपाल भारत सरकार को भी इस समस्या से जरूर अवगत कराएं।

बता दें राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की लगातार हो रही मौत पर चिंता जताते हुए वहां जाने की बात कही थी। साथ ही ये बयान भी दिया था कि हेलीकॉप्टर मिले तो ठीक हैं, नहीं तो वे सड़क मार्ग से जाएंगी। सीएम ने राज्यपाल के इसी बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts