Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी:...

छत्तीसगढ़: माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी: विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं का होगा समाधान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं के संदर्भ में मण्डल द्वारा हेल्पलाईन प्रारंभ की जा रही है। हेल्पलाईन परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व 24 फरवरी से प्रारंभ होगी।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव वी.के.गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय विशेषज्ञ और मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights