Thursday, March 5, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा क्षेत्र के हायर सेकेन्डरी स्कूल...

बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा क्षेत्र के हायर सेकेन्डरी स्कूल हरदी कला मे किया सायकल वितरण…

बिलासपुर। जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा जनपद पंचायत क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल हरदी कला में छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। गौरहा ने अपने भाषण में सभी छात्राओं को कोरोना से बचने के साथ ही मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

सरकारी योजना के तहत बिल्हा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हरदीकला हायर सेकेन्डरी स्कूल में छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे। सायकल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए।

 इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 78 सायकल का वितरण किया। उन्होने सभी छात्राओं और खासकर अभिभावकों को बधाई दी। गौरहा ने कहा बेटा और बेटी एक समान होते हैं। खुशी है कि आज यह सोच पूरी तरह से खत्म होते दिखाई दे रही है। हमारी बहन बेटियां सफलता की ऊंचाइयों को नाप रही हैं। सरहद से लेकर बड़े बड़े संवैधानिक पदों पर काबिज हो रही है। गौरहा ने जोर देकर कहा लड़कियां पढ़ेंगी..समााज को बेहतर गढ़ेंगी। और सरकार बालिका शिक्षा के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भाषण के दौरान अंकित ने कहा देश इस समय भंयकर महामारी के दौर से गुजर रहा है। हमें मिलकर लोगों को जागरूक करना है। शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खुद बचना और  सबको बचाना है।

गौरहा ने बताया कि सायकल वितरण का मूल उद्देश्य दूर दराज क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा की तरफ आकर्षित करना है। सायकल से दूरियां कम होंगी। जाहिर सी बात है समय बचेगा। और समय का उपयोग पढ़ाई में खर्च होगा। पढ़ाई से हमारा भविष्य सुन्दर बनेगा। बच्चियां घर गांव जिला प्रदेश और देश का नाम रोंशन करेंगी। अंकित गौरहा ने सभी छात्राओं को भविष्य में ऊंचे ऊंचे पद पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी।

सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान शिव यादव, सरपंच शैल बाई ध्रुव,उप सरपंच उकेश वर्मा,प्राचार्य रेशमलाल नारंग,श्रवण कुमार ध्रुव,राजेन्द्र प्रसाद वैष्णव,राम प्यारी वैष्णव,राकेश ध्रुव, प्रधान पाठक आरएस तंवर,स्टाफ शिक्षक गायत्री तिवारी, एम. महेश्वरी, धीरेन्द्र शर्मा और गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights