Homeअन्यअनजान आदमी ने प्रसाद के नाम पर खिलाई मिठी गोली, एक दर्जन...

अनजान आदमी ने प्रसाद के नाम पर खिलाई मिठी गोली, एक दर्जन बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बिलासपुर के ग्राम खमतराई के नया तालाबपारा के पास खेल रहे बच्चों को अनजान व्यक्ति ने मिठी गोली खिला दी। कुछ देर बाद बच्चों को उल्दी-दस्त के साथ बेहोश की शिकायत होने लगी। आनन फानन में बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे  खमतराई के बच्चे गांव के ही नयातालाब पारा के पास मैदान में खेल रहे थे। वहां काली शर्ट व चेहरे पर स्कार्फ बांधे एक अनजान आदमी पहुंचा। उसके साथ एक बच्चा भी था। उस आदमी ने खेल रहे बच्चों को मिठी गोली खिलाने की बात कही। इसके बाद उसके साथ आया बच्चा सफेद डिब्बे से निकालकर मिठी गोली बांटने लगा। अज्ञात आदमी और बच्चा वहां से चले गए। इसके एक घंटे बाद गोली खाने वाले बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चे अचानक उल्टी करने लगे और कुछ को दस्त होने लगी। बच्चे एक-एक कर बेहोश होने लगे। वहां मौजूद कुछ बच्चों ने मिठी गोली नहीं खाई थी। उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को संजीवनी एक्सप्रेस 108 से सिम्स लाया गया। सिम्स में बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है।

सिम्स में भर्ती बच्ची आकांक्षा ध्रुव ने बताया कि एक आदमी और बच्चा आया था। उसने काले रंग की शर्ट पहनी था। उसने कहा था कि तालाब में गणेश भगवान का विसर्जन किया गया है। मिठी गोलियां प्रसाद है, इसे खा लो। उसने सभी को तीन-चार गोलियां दीं।
ग्रामीणों ने की तलाश, नहीं मिला सुराग
गोली का सेवन नहीं करने वाले एक बच्चे ने ग्रामीणों को बताया कि अनजान आदमी किसी गाड़ी में आया था। उसने बरनी में मिठी गोली रखी थी। इससे मिली जानकारी के बाद ग्रामीण गोली देने वाले आदमी की खोज में जुट गए। हालांकि उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts