Homeअन्यमैक्सिको में 8.0 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटके, सुनामी की चेतावनी...

मैक्सिको में 8.0 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

मैक्सिको में भूकंप के तेज झटकों की खबर है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8 मापी गई है. इसके साथ ही सुनामी की भी आशंका है. भूकंप की तीव्रता को देख भारी नुकसान की आशंका है.

दक्षिण मैक्सिको में आज 8.0 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप के झटके मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए.भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की गई है. अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र मैक्सिको के चियापास राज्य में ट्रेस पिकोस शहर से 120 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थित था.

पिछले महीने चीन में भी भूकंप आया था. लगातार दो दिन आए भूकंप में करीब 20 लोगों की मौत और करीब 400 लोग घायल हुए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में था. सिनजियांग प्रांत में बुधवार को 6.6 तीव्रता का एक दूसरा भूकंप आया था, जिसमें 32 लोग घायल हो गए थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts